Thursday 27 May 2021

Facebook whatsep : फेसबुक वॉट्सएप

बिरखांत- 372 : फेसबुक- व्हाट्सेप के नाम

व्हाट्सेप -फेसबुक रंगीन देखा,
इन्द्रधनुष से बढ़ कर देखा |

कभी ‘वाह-वाह’ कभी ‘जय-जय’
खूब तारीफ़ शब्द लय -लय
जिस न झुकाया सिर घर- मंदिर
वह देवी- देवता भेजते देखा |

कट-पेस्ट लम्बे थान देखे
घूम- फिर वही ज्ञान देखे
छोटा ज्ञान पल्ले नहीं पड़ता
लम्बा ज्ञान बरसते देखा |

मस्ती देखी चैटिंग देखी
अन्धविश्वास के सैटिंग देखी
नाम बदल कर कई ग्रुप में
झूठा प्रोफाइल बहते देखा |

शराब गुटखा नशा धूम्रपान
मध्यम गति से लेते जान
हमने पार्क में बाल -बाला को
व्हाट्सेप नशे पर मरते देखा ।

राजनीति को ढलते देखा
झूठनीति को फलते देखा
राजनीति कोई कहीं कर रहा
यहां कईयों को लड़ते देखा |

जिसको भी अपने मोबाइल में
जब भार्या ने हंसते देखा
क्रोध यों मडराया तिय पर
शब्द शोला बरसते देखा |

प्यार की आह भी भरते देखा
व्यंग्य बाण भी चलते देखा,
दूसरों की लेख -कविता पर
नाम अपना चस्पाते देखा |

चुटकुलों की बौछार भी देखी
बदलती नित बयार भी देखी,
पति-पत्नी एक दूजे के पूरक
यहां पति को हरदम दबते देखा |

कभी किसी को जुड़ते देखा
कभी किसी को कुड़ते देखा
कभी तंज- भिड़ंत भी देखी
व्यर्थ बहस उकसाते देखा |

रात रात भर जगते देखा
घंटों वक्त गंवाते देखा
स्पोंडिलाइटिस कई लोगों को
मोबाइल कारण होते देखा |

चलते- चलते पढ़ते देखा
सैल्फी खीचते गिरते देखा
अश्लीलता का खुलकर तांडव
मोबाइल बदनाम होते देखा |

ऊंट –गधे के सुर में सुर
रखते जाते खुर में खुर
नहीं थी सूरत नहीं था सुर
झूठी प्रशंसा करते देखा |

कुछ शब्दों की धार भी देखी
शब्द पिरोती हार भी देखी
मान-मर्यादा के पथिकों को
राह गरिमा की चलते देखा |

कोरोना का दौर भी देखा
कइयों को बिछुड़ते देखा
कई लोग बन गए फरिश्ते
मानव सेवा करते देखा।

कुछ को नियम से रहते देखा
कुछ को नियम तोड़ते देखा
लापरवाह लोगों को हमने
बिना मास्क के घूमते देखा।

कोरोना केस बड़ते देखे
बिस्तर कम पड़ते देखे
दवा हवा वैक्सीन के खातिर
जन को हताश होते देखा।

क्या वे उस पथ चलते होंगे ?
जिस पथ चल- चल कहते होंगे !
ज्ञान बघारने वाले जन की
कथनी- करनी में अंतर देखा |

व्हाट्सेप -फेसबुक रंगीन देखा
इन्द्रधनुष से बढ़ कर देखा ।

पूरन चन्द्र काण्डपाल
28.05.2021

No comments:

Post a Comment