Monday 9 October 2017

Air Force day : वायुसेना दिवस

मीठी मीठी - 33 : भारतीय वायुसेना को शुभकामना

     08 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के शुभ अवसर पर देश की वायुसेना को हार्दिक शुभकामनाएं | इस अवसर पर वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता फ़्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखूं को शत शत नमन | सेखूं को युद्ध के समय वीरता का यह सर्वोच्च पुरस्कार 1971 के भारत- पाक युद्ध में मरणोपरांत प्रदान किया गया  था | 

       कारगिल युद्ध (1999) में  वायुसेना के आपरेशन 'सफ़ेद सागर' को भी देश कभी नहीं भूलेगा जब उसने टाइगर हिल, जुबेर और तोलोलिंग के शिखरों पर दुश्मन के परखचे उड़ाए थे | साथ ही केदारनाथ आपदा (2013) को हम कैसे भूल सकते हैं जब हमारी वायुसेना ने आपदा में घिरे  हजारों असहाय लोगों की जान बचाई थी | वायुसेना परिवारों को शुभकामना और  अपनी लाडली वायुसेना को 'ग्रेट रेड सलूट' |

"सूखा बाढ़ भूकम्प दंगा
तुरत प्रकट हो जाता तू,
हर त्रासदी में देश का रक्षक
हर गर्दिश में सखा है तू ।"

पूरन चन्द्र काण्डपाल
09.10.2017

 

No comments:

Post a Comment