Wednesday 8 December 2021

Naheen rahe general Rawat : नहीं रहे जनरल रावत

स्मृति - 675 : नहीं रहे जनरल बिपिन रावत

      परम विशिष्ट सेवा पदक सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित भारतीय सैन्य बल के अध्यक्ष ( प्रथम सीडीएस ) जनरल बिपिन रावत का कल 08 दिसम्बर 2021की दोपहर को कुनूर तमिलनाडु के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुर्घटना में उनके साथ गए अधिकारियों एवम उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत सहित तेरह लोगों का भी निधन हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल चौदह व्यक्ति बताए जाते हैं। एक घायल अधिकारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना से देश ने एक योग्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी खो दिया जिससे पूरा देश स्तब्ध है।

        उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सैंज गांव में 16 मार्च 1958 को जन्मे जनरल रावत नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला पुने के एल्युमिनी थे।  जनरल रावत के पिता ले.ज. लक्ष्मण सिंह रावत भी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थे। वे लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवा निवृत हुए। जनरल रावत दंपति अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। अपनी कार्य कुशलता के लिए विख्यात जनरल रावत, उनकी पत्नी व इस दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर सहित सभी सैन्य अधिकारियों और कर्मियों को दुखित मन से विनम्र श्रद्धांजलि।

पूरन चन्द्र कांडपाल
09.12.2021

No comments:

Post a Comment