Saturday 18 December 2021

Kya kya baantoge : क्या क्या बांटोगे

खरी खरी - 977 : क्या-क्या बांटोगे ?

राजनीति के हाट में
बंट गए भगवान
देखा नहीं था आजतक
ऐसा अद्भुत ज्ञान,

ऐसा अद्भुत ज्ञान
बांटो सूरज चांद सितारे,
धरती जल आकाश बांटो
बांटो प्रकृति नजारे,

जात धर्म और गोत्र की
क्यों रचो चुनाव रणनीति ?
मुद्दों से मत भटको नेता
करो जनहित राजनीति ।

पूरन चन्द्र काण्डपाल
19.12.2021

No comments:

Post a Comment