Thursday 25 March 2021

Bhart mahan vyangy : भारत महान व्यंग्य

खरी खरी - 816 : भारत महान का कटु व्यंग्य

राजनेता दागी

अधिकारी भ्रष्ट

व्यापारी बेईमान

मेरा भारत महान ??

घर घर में गुटका

पार्कों में शराब

हर जगह धूम्रपान

मेरा भारत महान ??

सड़क पर छेड़छाड़

थमा नहीं बलात्कार

नारी का अपमान

मेरा भारत महान ??

दल बदलू नेता

चाटुकार अभिनेता

उधर के पापी का इधर सम्मान

मेरा भारत महान??

आंदोलन के महीने चार

सड़क पर किसान लाचार

दो सौ से ज्यादा की गई जान

जाने दो जान, मेरा भारत महान ??

कोरोना एक दिन में 

पचास हजार पार। 

कुंभ होली सब्बे त्यार

रोको संक्रमण को

लगाओ तुरंत विराम

तभी बने भारत महान। 

पूरन चन्द्र कांडपाल

26.03.2021

No comments:

Post a Comment