Friday 7 February 2020

Aaj vot jaroor dena : आज वोट जरूर देना

खरी खरी - 557 : आज वोट जरूर देना

आज वोट जरूर देना
सर्वप्रिय मशहूर को देना,

वोट काम को देना
वोट नेकनाम को देना,

वोट विकास को देना
वोट उज्ज्वल आस को देना,

वोट निर्माण को देना
वोट जन कल्याण को देना,

वोट सौहार्द्र को देना
वोट जन कद्र को देना,

वोट भाईचारे को देना
वोट समाज सारे को देना,

वोट समरसता को देना
वोट शिष्ट-भद्रता को देना,

वोट सर्वधर्म समभाव को देना
वोट सामाजिक जुड़ाव को देना,

वोट आपसी प्यार को देना
वोट अच्छे कर्णधार को देना,

वोट समाज जोड़ने को देना
वोट घृणा छोड़ने को देना,

वोट रोजगार को देना
वोट कर्मकार को देना,

वोट राष्ट्रीय एकता को देना
वोट सामाजिक मधुरता को देना,

वोट पर्यावरण युक्ति को देना
वोट प्रदूषण मुक्ति को देना,

वोट शहीद किसान को देना
वोट महिला सम्मान को देना,

वोट जल स्वास्थ्य शिक्षा को देना
वोट संस्कृति भाषा दीक्षा को देना,

वोट साझी शहादत को देना
वोट साझी विरासत को देना,

वोट कर्तव्य बदस्तूर देना
वोट सपरिवार जरूर देना ।

सही ईवीएम बटन दबाना
आज वोट जरूर देना ।

पूरन चन्द्र कांडपाल
08.02.2020

No comments:

Post a Comment