Tuesday 18 September 2018

Saty ko janiye : सत्य को जानिये

खरी खरी - 307 : इस सत्य को भी जानिए


      थामस अल्वा एडिसन ने कभी किसी खुदा या भगवान को नहीं माना और दुनियां के हर मजहब के मानने वालों के घरों को रोशन कर दिया , लोगों की जिंदगी से अंधेरे को विदा कर दिया । दुनियां आज खुदा या भगवान की पावर पर नहीं ,बल्कि जेम्स क्लार्क मेक्सवैल के पावर यानी इलेक्ट्रीसिटी से दौड़ रही है। 


           दुनियां के कितने रोग आसमानी अल्लाह या ईश्वर का नाम लेते ही ठीक हो जाते हैं यह तो हम नहीं जानते लेकिन एलेक्सजेंडर फ्लेमिंग की अविष्कार किये गये एक एंटीबायोटिक दवाएं खाने से हर मज़हब के लोग ठीक हो जाते हैं । 


     हजारों हजार जन्मजात बीमारियां कलमा या धार्मिक पुस्तक पढ़ने से विलुप्त नहीं हुई बल्कि एडवर्ड जेनर के टीकाकरण विधि ढूंढने से विलुप्त हो गयीं । जिस बुर्राक या उड़न खटोले पर बैठ रसूल या भगवान ही आसमान में  घूम सकते थे उस आसमान की सैर को आम आदमी तक पहुंचाने वाली थ्योरी राईट ब्रदर्स  की थी। कोई धर्म शास्त्रों की नहीं थी! 


     अतः आंखें खोल कर अपनी बुद्धि से काम करिये किसी धर्मस्थल की ओर  नहीं स्कूल की तरफ बढ़िये।

(साभार मित्र व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी )


पूरन चन्द्र काण्डपाल

19.09.2018


No comments:

Post a Comment