Monday 6 September 2021

Mansik bal ki jeet : मानसिक बल की जीत

मीठी मीठी - 637 : मानसिक बल की जीत

    टोक्यो 2020 ग्रीष्म पैरालिंपिक में 163 देशों के करीब 5000 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 86 देश ही पदक तालिका में जगह बना पाए । भारत से 9 खेलों के लिए 54 खिलाड़ी गए थे जिन्होंने क्रम में 22वां स्तर बनाते हुए कुल 19 पदक जीते जिनमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कास्य हैं।  पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं - 

5 स्वर्ण पदक विजेता -

अवनी लेखरा - शूटिंग

प्रमोद भगत - बैडमिंटन

मनीष नरवाल - शूटिंग

सुमित अंटिल - जेवलिन

कृष्णा नागर - बैडमिंटन

8 रजत पदक विजेता -

योगेश कथुनिया -डिस्कस 

निषाद - ऊंची कूद  

देवेन्द्र झाझरिया- जैवलिन 

भाविना पटेल - टेबल टेनिस 

सिंघराज - शूटिंग

मरियाप्पन थैंगावेलू - ऊंची कूद

प्रवीण कुमार - ऊंची कूद

सुहास एल वाई (डी एम) - बैडमिंटन 

6 कास्य पदक विजेता - 

सुंदर सिंह - जैवलिन 

सिंघराज - शूटिंग पिस्टल

अवनी लेखरा - शूटिंग

शरद कुमार - ऊंची कूद

हरविंदर सिंह - तीरंदाजी

मनोज सरकार - बैडमिंटन

  पदक तालिका में चीन, ग्रेट ब्रिटेन और आर पी सी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे । जिनके पदक ( स्वर्ण, रजत, कास्य ) इस प्रकार हैं - 

 

1. चीन -         96- 60 -  51

2. ग्रेट ब्रिटेन -  41 - 38 - 45

3.आर पी सी - 36 - 33 - 49

22.भारत -        5 -   8 -   6

     टोक्यो पैरालंपिक में देश के लिए पदक जितने पर इन सभी खिलाड़ियों ने बता दिया है कि मानसिक बल के आगे शारीरिक कमियां घुटने टेक देती हैं और जीत मानसिक बल की होती है। ये सभी खिलाड़ी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।  इन सभी पदक विजेताओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है । हम इन्हें हार्दिक बधाई के साथ शुभकामना भी देते हैं कि इनका विजय अभियान आने वाले वर्षों में भी जारी रहे । इन्होंने सिद्ध कर दिया कि सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य से बढ़कर है। आप सभी पदक विजेताओं और भाग लेने वालों की हिम्मत, परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन को देश का नमन ।

पूरन चन्द्र कांडपाल

07.09.2021

No comments:

Post a Comment